Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाई के कत्ल के आरोप में कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे गिरफ्तार, टुकड़ों में मिला भाई का शव

 

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे को हुबली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनाया पर अपने भाई का कत्ल करने का आरोप है। पुलिस ने शनाया के भाई राकेश काटवे का शव अलग-अलग सड़कों से टुकड़ों में बरामद किया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने पाया है कि राकेश का बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस को राकेश काटवे का कटा हुआ सिर देवरागुडीहल के जंगल (Devaragudihal forest) से मिला, जबकि शरीर के बाकी टुकड़े हुबली में अलग-अलग जगहों और गदग रोड से बरामद किए गए हैं।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे

केस की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके नाम हैं नियाज़ अहमद काटीगार, तौसीफ छन्नापुर, अल्ताफ मुल्ला और अमन गिरानीवाले। खबर के मुताबिक पुलिस ने छानबीन में पाया कि इस हत्या में राकेश की बहन यानी कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे का भी हाथ है। शनाया के ऐसा करने के पीछे वजह उनका लव अफेयर बताई जा रही है। खबर के मुताबिक शनाया और नियाज़ एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनका भाई इस रिश्ते खिलाफ था जिसके बाद नियाज़ ने राकेश के कत्ल की साज़िश रची। 9 अप्रैल को जिस दिन शनाया अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हुबली गई हुई थीं उसी दिन इस वारदात तो अंजाम दिया गया। कटीगार और उसके दोस्त ने मिलकर राकेश की बेरहमी से हत्या की और शव को टुकड़ों में करके शहर के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

मामले का पता चलते ही हुबली पुलिस ने इसकी छानबीन की और शनाया को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल एक्ट्रेस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि शनाया का कन्नड़ इंडस्ट्री मे सफर ज्यादा लंबा नहीं है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में ही फिल्म Premam Jeevanam से ही इंडस्ट्री में कदम रखा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com