Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्ष 2020 की मिस यूनिवर्स चुनी गई मेक्सिको की एंड्रिया मेजा

 

फ्लोरिडा (एजेंसिया)

वर्ष 2020 की मिस यूनिवर्स चुनी गई मेक्सिको की एंड्रिया मेजा यदि वह अपने देश की नेता होतीं तो महामारी का किस तरह सामना किया होता, तो उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति से बाहर आने का कोई एक कारगर रास्ता नहीं है। हालांकि, मुझे लगता है कि स्थिति को गंभीर रूप लेने से पहले मैंने लाकडाउन लगाया होता। हमने बहुत सारे लोगों को खो दिया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमें अपने लोगों का ध्यान रखना होगा। मैंने शुरुआत से ही लोगों का ध्यान रखा होता।

आखिरी बयान में उनसे सौंदर्य के मानकों पर विचार पूछा गया। इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो ज्यादा-से-ज्यादा आधुनिक है। इन दिनों हम सिर्फ सुंदरता को देखते हैं। मेरे लिए सुंदरता न केवल हमारी आत्मा में, बल्कि हमारे दिलों में और हमारे आचरण में भी दिखाई देनी चाहिए। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको का यह तीसरा खिताब है। इससे पहले 1991 और 2010 में भी इस देश की सुंदरियों ने बाजी मारी थी। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता को वर्ष 2020 के अंत में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसको उस वक्‍त टाल दिया गया था।

यह भी पढें   त्रिशूली-3 'बी' जलविद्युत परियोजना: कीचड़ और मलबे के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौती, 178 लोग अभी भी लापता

एंड्रिया मेजा ने इस प्रतियोगिता में शामिल 73 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। मिस इंडिया एडलिन कास्टलिनो इस सौंदर्य प्रतिस्पद्र्धा में चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि प्रतियोगिता में पिछड़ने के बाद भी उन्‍होंने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, इस मुश्किल समय में प्यार और समर्थन जताने के लिए देश का आभारी हूं।

मिस दिवा यूनिवर्स इंडिया ने एक ट्वीट कर कास्टलिनो को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व के लिए उनसे बेहतर प्रतिभागी नहीं मिल सकती थी। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान ब्राजील की जूलिया गामा और तीसरा स्थान पेरू की जैनिक मसेटा को मिला। इस बार इस प्रतियोगिता का आयोजन हालीवुड स्थित एक होटल में किया गया।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

मिस यूनिवर्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एंड्रिया को 2019 की मिस यूनिवर्स विजेता दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी ने ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में शामिल म्यांमार की प्रतिभागी तुजार विंट ल्विन ने कहा कि उनके देश में हर रोज लोग कर रहे हैं। एक वीडियो संदेश में उन्‍होंने कहा कि उनके देश के लोग सैन्य शासन की गोलियों का शिकार हो रहे हैं। मैं हर किसी से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे म्यांमार के बारे में बात करें। ल्विन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक पहुंचीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com