Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

अंतर्मन के अंतर्द्वंद से कब विजय पाऊँगी ? : दीक्षा मिश्रा

 

मैं

मन की कुछ बातों को मन में रख कर ,
अंदर के उथल- पुथल के साथ ,
जीवन जीती चली जा रही,
अपने और अपनों के साथ ।

अपने उलझन को सुलझाती,
पर पूर्ण विराम नहीं पाती ,
कुछ हाथ नहीं आ पाता है ,
ये वक्त गुजरता जाता है ।

कई प्रश्नों से घिरे हुए ,
चंचल मन को समझती ,
एक राह ढूंढती और समय के साथ चलती जाती ,
एक आस लिए जीवन को अनुभव करती जाती।

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

कभी – कभी अपने में कुछ कमियाँ भी पाती हूँ मैं ,
पर चाटुकार, चापलूस और चालाक नहीं हूँ मैं ,
हाँ खुद से मुझको ये सवाल भी करना है कि ,
अंतर्मन के अंतर्द्वंद से कब विजय पाऊँगी ?

दीक्षा मिश्रा,
काठमांडू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *