Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ का प्रारम्भ

 

नेपालगन्ज / (बाँके) पवन जायसवाल।

बाँके जिला के नेपालगन्ज में श्रीशिव–पार्वती मन्दिर में शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ श्रावण१०गते एक महीने के लिये प्रारम्भ हुआ है। नेपालगन्ज उपमहानगर पालिका वार्ड नं.–६फुल्टेक्रा, निवासी समाजसेवी स्व. बाबुराम कुर्मी नातीद्वय समाजसेवी माधवराम वर्मा और निवृति शिक्षक युवराजवर्मा (मन्शाराम) के व्यवस्थापन में दुःख कष्ट निवारण के श्री शिवपार्वती मन्दिर में शिवमहापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

नेपाल गन्ज उप महानगर पालिका वार्ड नं.–६फुल्टेक्रा निवासी समाज सेवी स्व. बाबुराम कुर्मी द्वारा बि.सं.२०१८साल में निर्मित हुआ श्री शिव पार्वती मन्दिर में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६फुल्टेक्रा निवासी ७४वर्षीय पण्डित शिवप्रसाद पाठक ने सुबह ९ बजे से११ बजे तक शिवमहापुराण ज्ञान महायज्ञ का पाठ वाचन कर रहें है।जजमान के रुप में लक्षमणभारती और पाठवाचन सहयोगी के रुप में कमलप्रसाद पाठक थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

श्रावण महीने के १०गते से लेकर भादौ महीने के ७गते तक सञ्चालित शिवमहापुराण ज्ञान महायज्ञ प्रत्येक दिन सुबह ९बजेसे ११बजे तक होगा समाज सेवी माधव राम वर्मा और निवृति शिक्षक युवराज वर्मा (मन्शाराम) ने सम्पूर्ण श्रद्धालु भक्तजनों को पाठ श्रवण करने के लिये अनुरोध समेत किया है।शिवमहापुराण ज्ञान महायज्ञ श्रावण करने आने वाले भक्तजनों के लिये सेनीटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई है।नेपालगन्जउप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६फुल्टेक्रा निवासी पुजारी के रुप में करीब २४ वर्ष से हरिबहादुरक्षेत्री ने श्री शिवपार्वती मन्दिर में दैनिकी पूजा पाठ करत आ रहें है समाजसेवी माधव राम वर्मा ने जानकारी दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *