हिन्दी दिवस परअमौना विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

माला मिश्रा जोगबनी। हिन्दी दिवस के शुभावसर पर माध्यमिक विद्यालय, अमौना जोगबनी में प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र ,छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
बच्चों द्वारा हिंदी दिवस विषय पर.भाषण,कविता वाचन तथा कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा दसम तक के कुल चालीस छात्रों ने भाग लिया जिनमे कई को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों के मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को पुरस्कृत किया गया।
बच्चों ने अपने अपने भाषण में सारगर्भित और बेबाकी से अपनी अपनी बातें रखीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा अब हिन्दी अमरबेल हो चुकी है।सिर्फ हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि अब विश्व में भी हिन्दी बोलने, लिखने और समझने वालों की संख्या काफी बढ़ी।पत्रकारिता, सिनेजगत ,राजनीति क्षेत्र,प्रतियोगिता परीक्षा, सोशल मीडिया, दूरदर्शन, आदि में हिन्दी ने अपनी पकड़ काफी मजबूत की है।
हमें किसी भाषा से बैर नहीं करना चाहिए बल्कि सभी भाषाओं का सम्मान करते हुए हमसबों को अधिकाधिक भाषा सीखने की चेष्टा करनी चाहिए।
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक ने कहा ये कार्यक्रम हिन्दी जो जनमानस तथा जन जन की भाषा तो है ही,लेकिन ऐसे कार्यक्रम से आप बच्चे आने वाले दिनों के लिए सर्वांगीण विकास को तैयार करते हैं।अतः सबों को हर ऐसे कार्यक्रम में आपकी भागीदारी सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम को शिक्षक बिजेंद्र पासवान, राजीव झा ने भी संबोधित किया, जबकि मंच का संचालन शिक्षक मुकेश कुमार ने किया तो निर्णायक मंडली मंडली में राजीव झा,अलीमुद्दीन, नाजरा बानो,रौशन आरा थे।


