Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस की सत्ता की चाभी मधेश के पास हैं : विमलेंद्र निधि

 
नेपाली कांग्रेस की सत्ता की चाभी मधेश के पास हैं:-निधि

नेपाली कांग्रेस की सत्ता की चाभी मधेश के पास है। जव जव मधेश मे नेपाली कांग्रेस की सांसद अधिक चुने गए तव नेपाली कांग्रेस ने सत्ता संभाली। यह बात पहाड़ के नेपाली कांग्रेस के साथी. भी स्वीकार करते है।

वुधवार की शाम पूर्व उप प्रधान मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के उप सभापति जनकपुरधाम में धनुषा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संवोधित करते हुएयह बात कही। निधि ने आगे कहा कि नेपाली कांग्रेस ही देश में स्थायी सरकार देसकती है। पिछलेसरकार में देश में हत्या,हिंसा,अराजकता तथा कमरतोड़ महंगाई रही है।कार्यपालिका,न्यायपालिका,व्यव-स्थापिका का सिस्टम चरमरा गयी। उन्होने कहा नेपाली कांग्रेस के शासन काल में नेपाल का भारत सहित अन्य पड़ोसी से संबंध मधुर थे। विमलेन्द्र निधि ने अपने भाषण में कामेश्वर,कुशेश्वर
राम नारायण मिश्र, सरोज कोइराला,ठाकुर प्रसाद ढुंगाना,शेख इद्रिस,राजेन्द्र वहादुर अमात्य,जानकी देवी भुवनेश्वर अमात्य मथुरा प्रसाद उपाध्याय, मौलाना जैश का भी जिक्र किए। उन्होने जैन धर्म के 14वें तीर्थकर नैमिक मुनि का भी जिक्र किए।

यह भी पढें   बाँके के बिनौना में महिला और पुरुष करके १५७ लोगों ने किया रक्तदान 

कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश दो के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव,सांसद स्मृति नारायण चौधरी सहित नेपाली कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किए। काठमांडू जनकपुरधाम आगवन पर बड़ी संख्यामें कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डा पर फूल माला से स्वागत किए तथा सैकड़ो वाईक ,दर्जनो गाड़ी से गंतव्य स्थल तक ले गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *