Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में बढ रहा कोरोना, फाइनेंशियल हब शंघाई में लगा लाकडाउन

 

शंघाई, रायटर्स।

चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर देश के फाइनेंशियल हब शंघाई में लाकडाउन लगा दिया गया है। जनसंख्या बहुल शहर शंघाई (Shanghai) में मंगलवार को लाकडाउन का दूसरा दिन है। इसके तहत प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया गया है। यहां के लोगों को कोरोना टेस्ट कराने तक घरों के भीतर ही रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। दरअसल यहां प्रतिदिन आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,400 से अधिक हो गई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जून 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

लाकडाउन के पहले दिन हुआंगपु के पूर्व में रहने वाले लोगों को उनके घरों के भीतर रहने के निर्देश दे दिए गए थे जिनमें से अधिकतर को आसपास घूमने की इजाजत दी गई थी। वहां के दो लोगों ने रायटर्स को बताया कि उनके पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उन्हें अपने घर से बाहर नहीं जाना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *