इटहरी में बम बिस्फोट, दो युवा घायल

सुनसरी, २९ मार्च । सुनसरी जिला इटरहरी उप–महानगरपालिका वार्ड नं. २ स्थित नव जागृति टोल में बम बिस्फोट हुआ है । इलाका पुलिस कार्यालय इटहरी का कहना है कि स्थानीय अमित श्रेष्ठ के घर में बिस्फोट हुआ है और घटना संबंधी अनुसंधान जारी है । पुलिस ने यह भी कहा है कि घटनास्थल में ‘कफन अवधारणा’ और ‘हिमाल सुरक्षा परिषद्’ नामक संगठनों का पर्चा मिली है ।
बिस्फोट में उक्त घर में निवासी डेरावा २२ वर्षीय रवीन थापा और उनके मित्र लमजुङ स्थायी निवासी २३ वर्षीय शेरजंग गुरुङ घायल हो गए हैं । उपचार के लिए रवीन को विराटनगर स्थित आंखा अस्पताल और शेरजंग को धरान स्थित घोपा अस्पताल पहुँचाया गया है ।

