Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चर्चित समाजसेवी व राजनीतिज्ञ दिलीप धारेवा किया राप्रपा में प्रवेश ।

 

हिमालिनी प्रतिनिधी मोरंग । इन दिनों विराटनगर का चर्चित समाजसेवी व राजनीतिज्ञ दिलीप धारेवा नेपाली कांग्रेस पार्टी को छोड़ राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी में प्रवेश कर चर्चा में है । समाजसेवी धारेवा विराटनगर में 10 रुपीए में चार माह तक जरूरतमंदों को भरपेट खाना खिलाकर लोगों के बीच काफी चर्चित हुए । हालांकि कोरोना के कारण उनका यह अभियान को बीच मे ही बंद करना पड़ा । महज 21 वर्ष की उम्र में पहला बार 1995 में विराटनगर वार्ड 9 से वार्ड पार्षद का चुनाव जीते थे जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । उन्होंने मधेसी पार्टी से पांच बार सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें सफलता नही मिली । मधेश आंदोलन में वह काफी सक्रिय थे । बाद में अचानक उन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए । आसन्न बिराटनगर महानगरपालिका का चुनाव में कांग्रेस पार्टी से मेयर का टिकट चाह रहे थे लेकिन उस पार्टी में गुटबंदी और टिकट का दावेदार का लंबा लाइन को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया । श्री धारेवा पंचायत काल में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े थे । हालांकि प्रजातंत्र बहाल होने के बाद वह विभिन्न राजनीतिक पार्टी से जुड़े लेकिन हिंदूवादी संगठन के प्रति हमेशा उनका झुकाव रहा । अब जब उन्हें उक्त पार्टी से सम्मानजनक ऑफर दिया तो वह उक्त पार्टी में प्रवेश कर गए । विराटनगर में एक समारोह के बीच राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन , प्रवक्ता ज्ञानेंद्र शाही, महामंत्री प्रह्लाद शाह, महिला नेत्री रेखा थापा ने उन्हें खादा माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश करा उनका स्वागत किया है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के संस्थापन इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com