सद्भावना कार्यकर्ता की हत्या
कैलास दास,महोत्तरी, कार्तिक २० गते ।
नेपाल सद्भावना पार्टी का कार्यकर्ता राजकुमार साह को मंगलवार मृत अवस्था मे शव मिला है ।
सरपल्लो ४ निवासी साह को इटहर्वाकट्टी ५ स्थित उख के खेत मे शव मिला है । साह के शरीर के विभिन्न भाग मे खुकुरी से काटकर हत्या किया गया है । स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त कीया है ।
महोत्तरी पुलिस के अनुसार साह के पेट और जाघ मे अज्ञात समूह ने कुखुरी प्रहार किया है । लास के साथ ज.२ प ५९५४ नम्वर के मोटरसाइकिल भी कुछ दूरी पर मिला है ।
परिवारिक स्रोत के अनुसार साह सोमवार सुबह से ही गायब था । नेपाल सद्भावना पार्टी के अनुसार साह को अपहरण कर के हत्या किया गया है । हत्यारा को पता लगाकर कारवाई की माँग भी की जारही है ।

