विदेश में रहनेवाले जनता को भी मतदान अधिकार दिलाने के लिए प्रयास हो रहा हैः प्रचण्ड

काठमांडू, ६ अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि विदेश में रहनेवाले नेपाली नागरिकों को भी मतदान अधिकार दिलाने के लिए प्रयास हो रहा है । जापान भ्रमण के दौरान शनिबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा– ‘विदेश में रहनेवाले नेपाली नागरिकों को भी मतदान अधिकार दिलाने के लिए हम लोगों के बीच बहस हो रहा है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि हाल ही में प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा से पारित नागरिकता संशोधन विधेयक ने गैर आवासीय नेपाली नागरिकों की समस्या भी समाधान किया है । उन्होंने कहा– ‘विधेयक संशोधन करते वक्त हम लोगों ने विदेश में रहनेवाले नेपाली नागरिककों की नागरिकता को भी सहज बनाकर विधेयक संशोधन प्रक्रिया आगे बढ़ाया है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि अगामी चुनाव के बाद स्थिर और शक्तिशाली सरकार निर्माण होनेवाला है और आर्थिक विकास प्रमुख प्राथमिकता में पड़नेवाला है ।’

