Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बढ रहा मंकी पाक्स का कहर, अमेरिका में 18,989 मंकीपॉक्स और ऑर्थोपॉक्सवायरस के मामले

 

मंकीपॉक्स दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अफ्रीका से निकला यह वायरस अब अमेरिका में बड़ा रूप ले रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अमेरिका में 30 से ज्यादा बच्चे मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं। टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में नौ बच्चे वायरस की चपेट में हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 18,989 मंकीपॉक्स और ऑर्थोपॉक्सवायरस के मामले हैं।

इस बीच, टेक्सास में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति की पहली मौत की सूचना मिली है। टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) एक बयान में कहा कि मरीज हैरिस काउंटी में रहने वाला एक वयस्क था।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में 18.37 अरब रुपये जमा

टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के अधिकारी ने कहा कि मंकीपॉक्स एक गंभीर बीमारी है, विशेष रूप से कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए। हम लोगों से लगातार अपील करते हैं कि अगर वे मंकीपॉक्स के संपर्क में आए हैं या बीमारी के लक्षण हैं तो वे इलाज कराएं।

एक स्थानीय मीडिया के अनुसार, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सोमवार तक सभी 50 राज्यों में वायरस के 18,000 से अधिक मामलों की पुष्टि की थी, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन टेक्सास में मंकीपॉक्स से हुई मौत ने चिंता जरूर बढ़ा दी हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 5 नवंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने पिछले महीने एक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि प्रारंभिक साक्ष्य बताते हैं कि आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मंकीपॉक्स से संक्रमित होने पर अधिक गंभीर बीमारी हो सकती है।

मंकीपॉक्स कैसे फैलता है
मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है, जिसका अर्थ है कि यह जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह मनुष्यों से दूसरे मनुष्यों और दूषित वस्तुओं से मनुष्यों में भी फैल सकता है। वायरस का पता 1958 में चला था, जब बंदरों में चेचक जैसी बीमारी का प्रकोप हुआ था, कुछ बंदरों को अनुसंधान के लिए डेनमार्क लाया गया था। सीडीसी के अनुसार, इसके नाम के बावजूद, मंकीपॉक्स का स्रोत अज्ञात है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com