यूक्रेन संकट और महामारी के कारण सभी देश खाद्य संकट से जुझ रहें हैं : मोदी

काठमांडू, १६ सितंबर । शंघाई सहयोग संगठन की शिखर सम्मेलन हर साल की जाती है । इस बार यह सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित किया गया है । इस शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहनवाज शरीफ, रुसी राष्ट्रपति ब्लालिमीर पुतिन,ईरानी राष्ट्रपति अब्राहिम रायसी नेताओं ने भाग लिया है । १५ देश को इसमें भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया गया था । भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन संकट और महामारी का जिक्र करते हुए इस बैठक में कहा कि इस कारण से दुनिया के देश खाद्य संकट से जुझ रहें हैं ।
उन्होंने यह भी कहा है कि महामारी के बाद पूरा विश्व आर्थिक रिकवरी की चुनौती का सामना कर रहा है । विश्व जीडिपी में ३० प्रतिशत का योगदान देती है एससीओ और दुनिया की ४० प्रतिशत जनसंख्या इन्हीं देशों में रहती है । भारत सदस्य देशों के बीच अधिक सहयोग और आर्थिक विश्वास का समर्थन करता है ।
इसी तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहनवाज शरीफ ने भी कहा कि पाकिस्तान में शांति स्थापित हो इसके लिए जरुरी है कि उसके पड़ोसी अफगानिस्तान में शांति रहें ।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान को बढ़ावा देने के लिए चीन दो हजार सुरक्षाकर्मियों की ट्रेनिंग का आयोजन करेगा ।

