Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार को निष्पक्ष होकर अपना दायित्व का निर्वाह करें : रोशनपुरी

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पत्रकार को इमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। आज के दौर में पत्रकारिता एक कमाने का पेशा बन रहा है। उपयुक्त बातें नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा द्वारा आयोजित बारहवीं साधारण सभा में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए नेपाल पत्रकार महासंघ के महासचिव रोशन पुरी ने कहा कि पीत पत्रकारिता से धन अर्जन किया जा सकता है लेकिन प्रतिष्ठा नहीं! आगे उन्होंने कहा कि चुनाव में पत्रकार किसी एक पार्टी का प्रवक्ता बनकर एक पक्षीय खबर लिखते है। इससे बचना चाहिए। ऐसे पत्रकारों पर कारबाई की जाएगी। तथा उसकी सदस्यता रद्द की जाएगी। बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली ने कहा कि चाटुकारिता पत्रकारिता से हमें बचना चाहिए।
नेपाल पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्ण ने कहा कि सरकार को पत्रकार की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। मोनिका झा की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, नेपाल वार एसोसिएशन धनुषा के अध्यक्ष बलराम सुबेदी, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के पूर्व अध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com