Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सहयोग मंच का साधारण सभा सम्मपन्न

 

काठमांडू, १३ वैशाख –


वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ उद्योगपति बाबुलाल अग्रवाल ने कहा है कि नेपाल भारत सहयोग मंच इस क्षेत्र के लिए एक साझा धरोहर के रुप में है । नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा आयोजन किए गए साधारण सभा को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि नेपाल भारत के सांस्कृतिक, समाजिक तथा राजनीतिक सम्बन्ध को मजबूत बनाने के लिए जो भूमिका निभाई जा रही है वह प्रशंसनीय है ।
उद्योगपति अग्रवाल ने कहा कि नेपाल के सीमाञ्चल क्षेत्र में अवस्थित वीरगञ्ज में इस मञ्च की भूमिका और कार्यभार अत्यन्त गहन है । इसके तरफ ईङगित करते हुए उन्होंने कहा कि अगामी दिनों में यह मंच अपने संस्थागत भूमिका का और भी विस्तार करेगी । नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद्य ने नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा नेपाल भारत बीच विद्ययमान जनस्तर के सम्बन्ध को ब्यापक और प्रगाढ बनाने की दिशा में मंच निरन्तर क्रियाशील रहने की धारणा रखी । वैद्य का कहना था कि मंच के क्रियाकलाप और गतिबिधी को समय सापेक्ष विस्तार करने के क्रम में स्थानीय स्तर में गोष्ठी अन्तरक्रिया तथा राष्ट्रीय, समाजिक मुद्दाओं के बारे में मंच ने अपनी संस्थागत धारणा अभिव्यक्त करती आई है ।

यह भी पढें   जाली नोटों केसाथ दो युवकों को किया गिरफ्तार


वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवम् नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य डा.सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि नेपाल भारत सहयोग मंच के कार्य अत्यन्त प्रशंसनिय ही नहीं वरन अन्य संस्थाओं के लिए अनुकरणीय समेत है ।
नेपाल भारत के बीच व्यवसायीक, आर्थिक सांस्कृतीक सम्बन्ध को नए कोण से विश्लेशण करते हुए उसे उच्चाई में पहुँचाने का डॉ. गुप्ता का जोड है । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष अशोक कुमार टेमानी ने कहा कि नेपाल भारत सहयोग मंच के बार्षिक साधारण सभा औपचारिक तथा नियमित प्रक्रिया होते हुए भी इसका अन्तरनिहित महत्व अत्यन्त ही बड़ा है ।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा


कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सुप्रबल जनसेवा श्री पदक प्राप्त करने वाले मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद्य, मंच के सचिव डा.सुबोध कुमार गुप्ता, रुंगटा वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष तथा बरिष्ठ उद्योपति मुर्लीधर रुंगटा और मंच की सदस्य शमी कुमारी अग्रवाल को सम्मानित किया गया था ।
कार्यक्रम में मधेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्राध्यापक डा.दिपक शाक्य, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया, रमेश अग्रवाल, मधु राणा शामिल थे । मंच के महासचिव बालमुकुन्द खरेल ने कार्यक्रम का सहजीकरण किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com