प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने अमेरिका और चीन भ्रमण के बारे में राष्ट्रपति को दी जानकारी
काठमांडू, १८ भादव प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से मुलाकात की है । सोमवार की सुबह शीतल निवास पहुँचकर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात की है ।
मुलाकात के ही क्रम में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने अपनी अमेरिका और चीन भ्रमण के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी । राष्ट्रपति के प्रेस सल्लाहकार किरण पोखरेल ने यह जानकारी दी है । इसके साथ ही इस मुलाकात में समसामयिक विषय में भी चर्चा हुई । यह जानकारी भी राष्ट्रपति के सचिवालय ने दी है ।

