Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में निकला ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव , लाखो श्रद्धालु ने किया अवलोकन

 


माला मिश्रा, वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन 55 वां संस्करण का ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव कोशी प्रदेश नेपाल के राजधानी बिराटनगर में निकाला गया । बिराटनगर के तिनपैनी चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद कृष्ण राधा का युगल जोड़ी सहित निकला रथ यात्रा बिराटनगर के मेन रोड , धरान रोड होते पुनः मंदिर पहुचा । इस दौरान गाजा बाजा के साथ निकला विभिन्न झांकी लोगो के बीच आकर्षक बना रहा । रथ तानने के लिए दोनो ओर 75 मीटर का डोरी की व्यवस्था की गई थी , डोरी तानने के लिए श्रद्धालु ब्याकुल दिखे । मान्यता है कि डोरी तानने से पुण्य मिलता है । ऐतिहासिक रथ यात्रा का सफल संचालन में बिभिन्न कमिटी उप समिति का स्वयंसेवक सक्रिय दिखे । बिराटनगर के 43 जगहों श्रद्धालु के दर्शन हुते रथ का ठहराव का व्यवस्था किया गया था । इस मौके पर बिभिन्न संस्था स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओ के सेवा में सक्रिय दिखे । रथ के आगे बिभिन्न भजन मंडली का भक्ति गीत से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा । विभिन्न झांकी आकर्षक का केंद्र रहा । इस दौरान राधे राधे , कृष्णा कृष्णा के धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए । आयोजक के अनुसार ऐतिहासिक रथयात्रा में में नेपाल के विभिन्न शहरों के अलावा विहार से भी श्रद्धालु पहुचे है जिसका तादाद लाखों में दिखा । रथ यात्रा में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था देखे गए । मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी रंजन दहाल के अनुसार रथयात्रा में किसी प्रकार का उपद्रव को देखते हुए ड्रोन कैमरा व सिसिटीभी जगह जगह रखे गए है । नेपाल के महिला पुलिस , आर्म्स पुलिस , नेपाल पुलिस के लगभग सात हजार जवान तैनात किए गए थे । म चौक चौराहा सहित रथ यात्रा में भी सादा पोषाक में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात थे । आयोजक के अनुसार रथ यात्रा में दस एम्बुलेंस सहित स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए थे ।

यह भी पढें   लायन्स क्लब कोहलपुर द्वारा आयोजित रक्तदान में ५१ लोगों ने किया रक्तदान
विराटनगर में ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com