Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज जागरण साप्ताहिक तथा सत्यमखबर डटकम का वार्षिकोत्सव

 

नेपालगन्ज /(बाँके) पवन जायसवाल ।   बाँके जिला के नेपालगन्ज से नियमित प्रकासित होते आ रहा समाज जागरण साप्ताहिक तथा सत्यमखबर डटकम की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भब्य रुप से भाद्र २९ गते शुक्रवार को मनाया गया ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं. ६ स्थित अपने ही कार्यालय में भब्यता के साथ समाज जागरण साप्ताहिक ने अपनी १५ वीं वार्षिकोत्सव तथा सत्यमखबर डटकम की दूसरी बार्षिकोत्सव नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश उपाध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाई के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ है ।

वह कार्यक्रम समाज जागरण साप्ताहिक के सम्पादक÷प्रकाशक चन्द्रेश्वरराज त्रिपाठीद्वारा सञ्चालित, सत्यमखबर डटकम के सम्पादक गुरमुरत यादव (जिएम) के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है ।

वह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि शुक्रऋषि चौलागाई ने समाज जागरण साप्ताहिक की साँस्कृतिक पहिचान कराना तथा अवधी भाषा में पत्रिका को  रुपान्तरण कर सके तो और अच्छा होता है बताते हुये अवधी भाषा की संरक्षण करने की ओर कोई भी संघ संस्था आगे नही बढा है बताया । उन्हों ने अवधी भाषा की संरक्षण करने की ओर के लिये आगे आये तो महासंघ मार्फत सहकार्य करने के लिये तयार रही है बताया ।

यह भी पढें   इस वर्ष दशैं के टीका लगाने का उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 26 मिनट

अवधी पत्रकार संघ नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि राकेशकुमार मिश्रा ने यह अवध क्षेत्र होने के नाते से हमारी  दायित्व है उस को संरक्षण करने की ओर से हम उस तर्फ १५ वष से निरन्तर लगे हैं जिला ने अवधी भाषा–भाषियों की पहिचान बचाने के लिये अग्रणी स्थान हासिल किया है बताया ।

इसी तरह वह कार्यक्रम में मित्रराष्ट्र भारत जिला बहराइच रुपैडिहा के वरिष्ठ पत्रकार तथा हिन्दुस्तान दैनिक के मनीराम शर्मा ने अभी भारत में समेत हिन्दी भाषा बोली जा रही है इस अवस्था में बाँके जिला के नेपालगन्ज में समाज जागरण साप्ताहिकद्वारा अवधी भाषी जिवित रक्खी है सह्रानीय कार्य किया है इस लिये मानना जरुरी है बताते हुये उन्हों ने अवधी भाषा में शुभकामना व्यक्त करते हुये अपनी विचार रक्खा था ।

इसी तरह वह कार्यक्रम में प्रेस चौतारी नेपाल बाँके शाखा अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि दुर्गा रोकाय ने शुभकामना व्यक्त करते हुये ‘चन्द्रेश्वरराज त्रिपाठी की पत्रकारिता की इतिहास ही रही है बताते हम लोग एक ही साथ मध्यपश्चिम दैनिक में काम कर रहेथे स्मरण कराते हुये अभी तक चुनौतिया पार करते हुये उन्हों यहाँ तक संघर्ष करते आये हैं बधाई तथा शुभकामना देना चाहता हूँ ’ कहा था ।

यह भी पढें   पर्यटन सीजन समाप्त होने से पहले पोखरा–जोमसोम नियमित हवाई सेवा स्थगित

वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी अवधी भाषी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवप्रसाद पाठक ने सँस्कृति श्लोक से  शुभारम्भ करते हुये कार्यक्रम में सहभागी हुये सभी लोगों को स्वागत मन्तब्य व्यक्त किया था । अवधी पत्रकार संघ नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त करते हुये अवधी पत्रकार संघ नेपाल और समाज जागरण साप्ताहिक की वार्षिकोत्सव के साथ हुआ जानकारी कराते हुये बाँके जिला से पत्रपत्रिका प्रकाशित करना चुनौतीपूर्ण रही ही है बताते हुये समाज जागरण साप्ताहिक ने उठाया सुशासन, भ्रष्टाचार, विकृति, कुरीति विरुद्ध उठाया आवाज में अवधी पत्रकार संघ नेपाल की साथ और सहयोग रहेगी बताया । अवधी पत्रकार संघ नेपाल की कोषाध्यक्ष तथा मधेश मिडिया मिसन नेपाल की सचिव सन्ध्या शर्मा लगायत लोगों ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त कयिा था ।

वह कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ के वडाध्यक्ष समीर प्रताप सिंह, जयसिंह केसी, फुल्टेक्रा निवासी विशिष्ट अतिथि तथा समाजसेवी माधवराम वर्मा, नेपाल पे्रस युनियन बाँके के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र थापा, समाज जागरण साप्ताहिक के कार्यकारी सम्पादक कुन्तलराज शर्मा, मधेश मिडिया मिसन नेपाल के सल्लाहकार अजयकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार कौशल, कोषाध्यक्ष चन्दा सिंह, अवधी पत्रकार संघ नेपाल बाँके के अध्यक्ष प्रहलाद विश्वकर्मा, नेपाल प्रेस युनियन बाँके के सचिव तथा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सचिव भिष्म लोध, दिलिप रेग्मी, धर्मप्रकाश जायसवाल, भगतराम थारु, भरत किशोर बैश्य, अल्का मिश्रा,  भारत के न्यूज २४ के रामजी सोनी, श्याम मिश्रा, रुपैडिहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष शेरसिंह कसौधन, श्याम मिश्र, सन्तोष शुक्ला, नीरज बरनवाल, नेपालगन्ज के अभिषेक गुप्ता, कल्पना त्रिपाठी, समीर राईनी, शुभम् शर्मा, चन्दन त्रिपाठी, नैतिक त्रिपाठी लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बन जाएगा : ट्रंप

उसी कार्यक्रम में समाज जागरण साप्ताहिक पत्रिका को नियमित पाठक के समक्ष पहुँचाने वाले बितरक राकेश यादव को प्रमुख अतिथि शुक्रऋर्षि चौलागाई ने खादा ओढाकर सम्मान किया था ।

वह कार्यक्रम में नेपाल और भारत के करके करीब ४० से अधिक पत्रकारों की  सहभागिता रही थी समाज जागरण साप्ताहिक के सम्पादक/ प्रकाशक चन्द्रेश्वरराज त्रिपाठी ने बताया ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com