Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में एशिया स्तरीय बैंकिङ सम्मेलन

 

काठमांडू, २४ कात्तिक– एशियन बैंकर्स एसोसिएसन और नेपाल बैंकर्स संघ की संयुक्त आयोजना में एशिया स्तरीय बैंकिङ सम्मेलन काठमांडू में हुई । इस सम्मेलन में १८ देश के ६३ प्रमुख कार्यकारी अधिकृत (सिइओ) तथा बैंकरों की सहभागिता है ।
सम्मेलन के उद्घाटन में अर्थमन्त्री डॉ. प्रकाशशरण महत ने नेपाल से जलविद्युत में लगानी करने का आग्रह किया । जलविद्युत् क्षेत्र में लगानी करने में सरकार ने पूर्ण सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता भी जताई है ।
सम्मेलन में नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी ने नेपाली बैंक के बारे में कहा कि – बहुत ही छोटे से समय में बैकों ने बहुत प्रगति की है । अधिकारी ने इस बात पर जोड़ दिया कि अब डिजिटल बैंकिङ प्रणाली के विकास में ध्यान जाना चाहिए ।
नेपाल बैंकर्स संघ के अध्यक्ष सुनिल केसी ने कहा कि सम्मेलन में नेपाली बैंकों व्यवसाय विस्तार के लिए विदेश भी जा सके इस बात पर भी चर्चा हुई ।
नेपाली बैंकिङ क्षेत्र और बैंकर के एशियन बैंकर्स एसोसिएसन (एबीए) के अध्यक्ष युजेन एस एसेभेडो ने नेपाली बैंकिङ की बहुत प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि नेपाली बैंकर के पास सीप और दक्षता होने के कारण अब नेपाली बैंक विदेश में भी जाकर व्यवसाय कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com