Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्वकप चयन खेल में आज नेपाल और यमन के बीच खेल

 

काठमांडू, ५ मंसिर – फीफा विश्वकप २०२६ और एएफसी एशियन कप २०२७ के संयुक्त चयन अन्तर्गत दूसरे चरण के दूसरे खेल में नेपाल आज (मंगलवार) यमन के साथ खेलेगा । समूह एच अन्तर्गत का यह खेल काठमांडू के दशरथ रंगशाला में शाम ७ बजे से शुरु होगा ।
फीफा वरीयता में नेपाल से यमन १७ स्थान आगे है । लेकिन घरेलु मैदान और दर्शक के सामने यमन को पहली बार हराना नेपाल का लक्ष्य है ।

यह भी पढें   चीन के छह सदस्यीय विशेषज्ञ दल को बचाव कार्य में लगाया गया

नेपाल और यमन के बीच चार खेल हो चुके हैं । लेकिन नेपाल ने एक भी नहीं जीता है ।
सोमवार हुए प्रि–म्याच कन्फ्रेन्स में नेपाल के मुख्य प्रशिक्षक भिन्सेन्जो अल्बर्टो एनेस ने यमन विरुद्ध के खेल के लिए तैयार रहने और जीत के लिए ही खेलेंगे कहा है ।
इसीबीच नेपाल और यमन के खेल देखने वालों के लिए घर तक पहुँचाने की भी व्यवस्था की गई है । दर्शको को सुविधा हो इसलिए निःशुल्क बस की व्यवस्था की गई है । बस सेवा के लिए दर्शकों टिकट की अर्धकट्टी दिखाना होगा ।

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com