Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिराहा में दो मोटरसाइकिल में ठोकर, तीन लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, ७ मंसिर – सिराहा में दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई है । जिला के हुलाकी राजमार्ग में दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा जाने  से एक घायल भी हुआ है । मृत्यु होने वालों में अर्नामा गाँवपालिका–५ का २७ वर्षीय दिनेशकुमार यादव, ३२ वर्षीय रामवृक्ष यादव और १९ वर्षीय मुकेशकुमार सिंह है ।

बुधवार करिब ७ः१५ बजे के समय में सिरहा नगरपालिका–१९ सन्हैठा नया चोक में पूर्व से पश्चिम की ओर आ रही स२प ४५३१ नम्बर की मोटरसाइकिल और विपरीत दिशा में जा रही प्रदेश २–०१–००१ प १८५० नम्बर की मोटरसाइकिल एक–आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । तीनों को उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल सिरहा लाया गया जहाँ तीनों को ही चिकित्सक मृत घोषणा कर दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com