काठमांडू में सुर्तिजन्य पदार्थ बिक्री में पूर्ण प्रतिबन्ध
काठमांडू, २८ मंसिर काठमांडू महानगपालिका ने आज से ही महानगर के भीतर सुर्तिजन्य पदार्थ बिक्री वितरण में पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है । इसके लिए महानगर ने ५० लोग नगर प्रहरी परिचालन किया है ।
काठमांडू महानगरपालिका, जनस्वास्थ्य ऐन और सुर्तीजन्य पदार्थ निरूपण और नियमन ऐन अनुसार सुर्तीजन्य पदार्थ बिक्री वितरण और सेवन में नियमन और नियन्त्रण करने के लिए महानगर ने दाबा किया है ।
वुधवार महानगर ने पत्रकार सम्मेलन करके कहा कि अपने क्षेत्र भीतर के दुकानों का अनुगमन करते हुए अगर दुकान से दो बार सुर्तीजन्य पदार्थ मिलेंगे तो हम जब्त कर लेंगे और अगर तीसरी बार मिला तो दुकान को ही बन्द करने की चेतावनी दी है ।
सार्वजनिक स्थल से १ सौ मीटर आस पास बैठकर धूम्रपान करते हुए मिला तो एक सौ रुपया जुर्माना किया जाएगा । लेकिन काठमांडू महानगरपालिका द्वारा उठाए गए इस कदम प्रति व्यवसायी बहुत असन्तुष्ट हैं । व्यापारियों का कहना है कि बजार नहीं होने की इस अवस्था में महानगर द्वारा उठाए गए इस कदम से नेपाल के अर्थतन्त्र पर प्रभाव पड़ेगा ।

