Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में गुम हुई एक बालिका मृत अवस्था में मिली

 

काठमांडू, मंसिर २९– धनुषा में २४ घण्टा से गुम हुई एक बालिका मृत अवस्था में मिली है ।
धनुषा के सबैला नगरपालिका ९ कुसमहा सतोखर की ६ वर्षीया बालिका राखी यादव का शव सतोखर नदी के नजदीक एक जमें हुए खोला में नग्न अवस्था में मिली है । उसके कपड़े वहीं अलग से पड़े मिले हैं ।
गुरुवार की शाम ७ बजे शव मिलने की प्रहरी उपरीक्षक ने जानकारी दी । सबैला नगरपालिका के मेयर कारीराम यादव के अनुसार ये बालिका विवाह पञ्चमी के अवसर में निकाली गई मटकोर के रथ यात्रा में बुधवार को सहभागी थी । सतोखर नदी तक ये बालिका रथ में ही चढ़कर आई थी । रथ से २–३ युवक ने उसे नीचे उतारा था । सभी अपने अपने घर लौट गए लेकिन जब ये बच्ची घर नहीं पहुँच्ी तब इसकी तलाश शुरु हुई । इसी क्रम में अभिभावक ने इलाका प्रहरी कार्यालय सबैला से आग्रह की कि बच्ची की तलाश की जाए ।
खोजवीन के क्रम में बालिका का शव खेत में खुदे हुए एक खोला में मिली । शव मिलने के तुरंत बाद रात ही में तालिम प्राप्त कुकुर सहित की टोली घटना स्थल पहुँचकर अनुसन्धान शुरु कर दिया । घटनास्थल छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर ले जाया गया । बालिका को रथ से उतारने वाले दो युवा को प्रहरी ने नियन्त्रण में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है । प्रहरी ने उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com