Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या के लिए 1100भार प्रस्थान करेगा गुरुवार को, तैयारी पूरी

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।राम लला मंदिर के स्थापना से पूर्व प्रभु राम की ससुराल जनकपुरधाम (नेपाल)से 1100भार गुरुवार को जानकी मंदिर से गुरुवार को सुबह प्रस्थान करेगी। सुसज्जित ट्रक पर 1100भार के साथ राम सीता की झांकी की रथ के साथ दर्जनों वाहन साथ में होगें। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में 251लोगो की जत्था भी अयोध्या जा रहे हैं।जिसमें नेपाल के कई मठ के महंत, साधु -संत , जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार साह, जनकपुर आई हास्पीटल के अध्यक्ष , मां जानकी बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष तथा नेपाली कांग्रेस के नेता मनोज कुमार साह , नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कर्ण सहित 25पत्रकार भी शामिल हैं। जानकी मंदिर में जनकपुरधाम के अलावे नेपाल के तथा सीमावर्ती क्षेत्रों से भी अयोध्या भार देने के लिए लोगों की काफी भीड़ थी।लोग भार में विभिन्न प्रकार के फल, विभिन्न प्रकार के मिठाइयां,मखान, चूड़ा दही, खाजा, लड्डू, बादशाही,गाजा, ठकुआ,केसार,खजूरी, पुरूकिया सहित अन्य पकवान शामिल हैं। इसी तरह पटिया(चटाई), हंसुआ, चकला,बेलन,करचुल,तावा, थाली,लोटा, आदि सखारी में सजाकर लोग प्रभु राम के लिए भेज रहे हैं। जानकी मंदिर चांदी का खराऊं, मुकुट, सिक्का सहित अन्य सामग्री भेजने की तैयारी कर रही है। इसी तरह चांदी तांबा,फूल का वर्तन,पनवट्टआ भी भेज रहे हैं। भार जानकी मंदिर से जलेश्वर, मनरा, मलंगवा, मौलापुर, सिमरौनगढ होते हुए वीरगंज पहुंचेगी। वीरगंज में भार के साथ अयोध्या जाने वाली जत्था विश्राम करेंगे।5जनवरी को रक्सौल होते हुए वेतिया में दोपहर भोजन के बाद गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।6जनवरी को अयोध्या में 251भार श्री राम तीर्थ निर्माण ट्रस्ट को जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत सौंपेंगे।शेष भार अयोध्या के अन्य मठ मंदिर को भेंट किया जाएगा। जनकपुरधाम के मेयर भी अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी को आवास पर 11भार भेंट करेंगे। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव के अनुसार जनकपुरधाम से वीरगंज तक प्रत्येक गांव से लोग भार देने की जानकारी दी है।ऐसा अनुमान है कि दो हजार से अधिक भार अयोध्या जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com