Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार मनीषा खटाटे को सम्मानित किया

 

नासिक ।  मतोबा महाराज देवस्थान ट्रस्ट,नैताले नासिक की ओर से सुप्रसिद्ध हिंदी कवि तथा साहित्यकार मनीषा खटाटे को सम्मानित किया गया और संजीवन समाधि की अग्रपूजा करने का सम्मान भी दिया।साहित्य का समाज के प्रति अपना कर्तव्य होता है और उसका निर्वाहन उनको करना चाहिए,साहित्य की प्रेरणा का बहुत बड़ा हिस्सा समाज चेतना का होता है ऐसा इस सम्मान की स्वीकृति में मनीषा खटाटे ने कहा।मतोबा महाराज जैसे सिद्ध संत हमारी संस्कृति और समाज की धरोहर हैं और हमें उनके कठिन साधना को याद करना चाहिए।नाथ संप्रदाय ने महाराष्ट्र की भूमि को भक्ति और ज्ञान की साधना सिखाई है।मतोबा महाराज नैताले गांव के पाचसौ साल पूर्व एक नाथ सिद्ध योगी संत थे और अपनी सिद्धि के बल पर वे समाजकार्य तथा लोगों की समस्याओं,दुःखो का निवारण किया करते थे। नवनाथों द्वारा मतोबा महाराज को सिद्धि प्राप्त हुई थी।नवनाथों द्वारा इस गांव में नौ तालाबों का भी निर्माण किया हैं।उन तालाबों से ही यह नैताले नाम प्रसिद्ध हुआ।मतोबा महाराज ने अपना कार्य पूर्ण होने पश्चात संजीवन समाधि ले ली उस संजीवन समाधि को पाचसौ साल का इतिहास हैं।पाचसौ साल से उनकी स्मृति में नैताले गांव में पंधरह दिन यात्रा का आयोजन शाकम्भरी पूर्णिमा से शुरु होता हैं। लाखों की तादात में भक्त बड़ी श्रद्धा से दर्शन के लिए उमड़ते हैं।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संजय बोरगुडे,संजय साठे और हरि बोरगुडे तथा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मेहनत ली हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *