Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम डरे नहीं हैं लड़ाई जारी रहेगी : डा. सी.के.राउत

 

r-3श्वेता दीप्ति , काठमाण्डू ,१४ सितम्वर । डा.सी.के.राउत की गिरफ्तारी का सर्वत्र विरोध हो रहा है । पत्रकार, युवा सगंठन तथा मानवअधिकारवादियों ने गिरफ्तारी का खुलकर विरोध किया है ।
अप्रत्याशित रूप से राउत की गिरफ्तारी ने आम जनता, संचार माध्यम और बुद्धिजीवियों को विस्मित किया है । राउत की गिरफ्तारी का विरोध स्वस्फूर्त रूप में सामने आ रहा है । एक लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने का मौलिक अधिकार होता है जिसका हनन स्पष्ट रूप से दिख रहा है । एक ओर सरकार उसे सहमति समिति में उसके विचार को ध्यान में रखकर आमंत्रित करता है दूसरी ओर उसके इन्हीं विचारों को दोष देते हुए उसकी गिरफ्तारी होती है । कल संध्या विराटनगर के रंगेली क्षेत्र से डा. राउत को गिरफ्तार किया गया । यह समाचार सामाजिक संजाल में आग की तरह फैली और जनमानस के विचार सामने आने शुरु हो गए । यह बताता है कि उनका विरोध नीतिगत रूप से हो सकता है किन्तु मधेश के उभरते नेता या एक बुद्धिजीवी, जो मधेश को परिभाषित करने की क्षमता रखता है उस व्यक्ति के साथ सभी एकजुट हैं और बिना शर्त उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं ।

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल

आज डा. राउत को अदालत में पेश किया जाना था किन्तु ऐसा न कर के उन्हें सीडीयो कार्यालय में पेश किया गया और उन्हें ६ दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है । डा. राउत पर सार्वजनिक ऐन के तहत मुकदमा चलाने की बात संचार माध्यम के द्वारा सामने आ रही है । डा. राउत से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है यह बात भी कुछ तर्कसंगत नहीं है क्योंकि डा. राउत अपराधी नहीं हैं । नेपाल के अन्तरिम संविधान को ध्यान में रखते हुए विगत कई महीने से राउत द्वारा किए जा रहे अभियान को मधेश पुनर्जागरण अभियान माना जा सकता है । आज मधेश मीडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मधेशी, गैरमधेशी और विश्लेषकों ने माना कि r-2सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम सही नहीं है और इस घटना की निन्दा की । मधेशी युवाओं ने माइती मण्डल में शांतिपूर्ण कैन्डिल जुलूस निकाला । तराई मानव अधिकार रक्षक संजाल ने सर्वोच्च अदालत में बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट भी दायर किया है । डा. राउत के भाई सूर्यकान्त राउत ने डा. राउत की रिहाई हेतु सर्वोच्च में बन्दी प्रत्यक्षकरण सम्बन्धी रिट दायर किया है और सोमवार की सुनवाई में लोगों से भारी संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।  सिडिओ कार्यालय मे राउत ने देवेन्द्र सोरुन को बताया कि वे उनकी तरफ से सबों को धन्यवाद दे दें जो लोग राउत के प्रति सहानुभुति व्यक्त करते है । राउत ने कहा कि मै डरा नही हूँ मेरी लडाई जारी रहेगी । मै अन्तिम दम तक लडता रहुँगा।

यह भी पढें   सरकार की नियत सही है –सभापति लामिछाने 

राउत की रिहाइ के लिये आज विराटनगर मे विरोध प्रदर्शन किया गया काफी संख्या मे लोगों की ऊपस्थिति थी । काठमाण्डू के माओवादी कार्यालय मे रामकुमार शर्मा ने पत्रकार सम्मेलन करके उनकी रिहाइ का माँग किया । मानवअधिकारवादी पद्मरत्न तुलाधर, बीरेन्द्र मिस्रा ने भी शिघ्र रिहाइ का माँग किया है । तमलोपा के नेता जीतेन्द्र सोनल ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुये शिघ्र रिहाई की मागँ किया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *