Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके

 

काबुल 29मार्च

 

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (एनसीएस) केंद्र ने बताया कि शु्क्रवार सुबह 5:11 बजे अफगानिस्तान में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। एनसीएस डेटा के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.04 और देशांतर 71.19 पर 110 किमी की गहराई पर पाया गया। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

पिछले साल आया था विनाशकारी भूकंप
अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। पिछले साल 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया था, जिसने कई गांवों को तबाह कर दिया था। इसे अफगानिस्तान में हाल के समय में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में गिना गया था, जिसमें 2000 लोग मारे गए थे हजारों घायल और बेघर हो गए थे। कई महीनों बाद भी लोग लोग पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *