Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी के चतरा में हनुमत कथा वाचन करेंगे वागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज

 


माला मिश्रा जोगबनी अररिया सीमा क्षेत्र । आगामी सत्रह अप्रैल से चौबीस अप्रैल तक नेपाल के सुनसरी स्थित चतरा में होने जा रहे श्री हनुमद महायज्ञ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का वाचन करेंगे जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है ।
बताया कि हनुमत महायज्ञ में 1100 साधकों की ओर से एक अरब मंत्रों का जाप किया जाएगा। उसके उपरांत 108 कुंडीय यज्ञशाला में दस करोड़ आहुतियां दी जाएगी। जो श्री हनुमत प्राकट्य उत्सव पर पूर्ण होगी। उपरोक्त बाते
जगदगुरु स्वामी श्री रामकृष्णाचार्य महायोगी सिद्धबाबा महाराजश्री ने चतरा में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर बातचीत के दौरान कही । कार्यक्रम के दौरान 19 अप्रैल को विशाल संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढें   रक्तपात, अंधकार और प्रशासनिक उदासीनता: गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में गहराता संकट : अनिल तिवारी

कार्यक्रम में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, रेवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज, चित्रकूट से रामोदराचार्य महाराज, वृंदावन से नामा पीठाधीश्वर सुतिक्छन महाराज, बाहुबली

पीठाधीश्वर बलदेव दास महाराज, महामंडलेश्वर रामदयाल दास महाराज, ब्रज राजमोहन शरण देवाचार्य महाराज त्रिवेणी धाम से त्रिवेणी धाम से राम रिछपाल दास महाराज, राम रतन दास महाराज, सियाराम बाबा की बगीची देर के बालाजी से महंत हरिशंकर दास वेदांती महाराज सहित अनेकों संत-महंत भक्तगण महायज्ञ में भाग लेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *