Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांधी मैदान में अफवाह फैली और लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए

 

patna-stampede-pti-3-542ed41b17be4_exlst.jpg-4पटना ,४ अक्टुबर। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार की शाम रावण दहन के बाद हुई भगदड़ में मरने वालों की तादाद बढ़कर 40 हो गई है। कल्ह शुक्रवार को करीब साढ़े छह बजे रावण दहन का कार्यक्रम खत्म हुआ। उसके फौरन बाद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वहां से निकले। पुलिस का पूरा अमला वीआईपी मूवमेंट को कंट्रोल करने में जुट गया। गांधी मैदान में छह गेट हैं। पांच को बंद कर आम लोगों के लिए सिर्फ एक गेट खोला गया था। वह भी आधा ही। गेट पर छोटा गड्ढा था और हाईमास्ट लाइट भी खराब थी। लोगों के निकलते समय एक महिला वहां गिर गई। उसे उठाने को चार-पांच लोग झुके। इतने में पीछे से भीड़ आ गई और भगदड़ मच गई।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

परत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रावण दहन के बाद दो लोग अफवाह फैला रहे थे कि बिजली का हाईटेंशन तार मैदान में गिर गया है और करंट फैलने लगा है। लोग भागने लगे। भीड़ काफी ज्यादा थी। ऐसे में लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए।

patna-stampede-pti-4-542ed43cd0f9f_exlst.jpg-childचार माह के बच्चे को बचाने में मां नहीं बची

रिंटू शर्मा की पत्नी पुष्पा देवी अपने चार माह के बच्चे को लेकर बहनोई के साथ रावण दहन देखने आई थी। वह मैदान से निकलने लगी। तभी किसी ने पीछे से धक्का दे दिया। जब तक वह संभल पाती जमीन पर थी। पुष्पा ने बच्चे को बहनोई के हाथ में दे दिया, लेकिन खुद नहीं निकल सकी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ऐसे ही एक डेढ़ साल की बच्ची पीएमसीएच अस्पताल में मौत से लड़ रही है। उसके माता-पिता जिंदा हैं या उनकी मौत हो गई, कुछ पता नहीं।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सह महामंत्री में जीवनबहादुर शाही निर्वाचित

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पटना मेडिकल कॉलेज

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज लाया गया। पटना मेडिकल कॉलेज पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घायलों के परिजन गुस्से में है। मेडिकल कॉलेज के बाहर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने इसके लिए राज्य patna-stampede-pti-542ed3d2e6420_exlst.jpg-3सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। रामकृपाल यादव ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व छठ के अवसर पर हुई घटना से भी राज्य सरकार ने सीख नहीं ली, जिसके कारण यह घटना हुई। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने भी इस घटना के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com