Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“सबमें राम, शास्वत श्रीराम,रामकथा के वैश्विक आयाम“अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी,नेपाल की रही सहभागिता

 

काठमान्डू

हिन्दी साहित्य भारती द्वारा मुम्बई में दिनांक ३१ मई से २ जून तक “सबमें राम, शास्वत श्रीराम,रामकथा के वैश्विक आयाम“ विषय पर अद्भुत, अप्रतिम अकल्पनीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सफलता के उच्च मानदंडों के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम कई महत्त्वपूर्ण सत्रों के साथ सम्पन्न हुआ ।
समुद्र की उत्ताल तरंगों के सानिध्य में “मानव बन जाए,जग सारा यह पावन संकल्प हमारा “के महनीय लक्ष्य का शंखनाद हुआ। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी आर शंकरानन्द,विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री मिलिन्द परांडे , कुलपति एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय मुम्बई डॉ उज्ज्वला चंद्रदेव, हिन्दी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शीतला प्रसाद दुबे आदि अनेक स्वनामधन्य मनीषियों की उपस्थिति तथा अयोध्या के जन्म भूमि राम मन्दिर न्यास के न्यासी और उत्तरदाई पूज्य स्वामी गोविंद गिरि जी महाराज,पूज्य महामण्डलेश्वर डॉ शास्वतानन्द गिरि जी महाराज का पावन सानिध्य और मार्गदर्शन निश्चित रूप से इतिहास के पन्नों में लिख गया। संगोष्ठी के अधिकांश कार्यक्रम मुम्बई विश्वविद्यालय के दीक्षांत सभागार में सम्पन्न हुए। उद्घाटन सत्र के बाद ‘रामायण का वैश्विक सन्दर्भ’ विषय पर परिचर्चा हुई जिसमें डा अखिलेश गुमाश्ता की अध्यक्षता में नेपाल से डा श्वेता दीप्ति, त्रिपुरा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा विनोद मिश्र, श्रीलंका के बाला वेंकेटश्वर राव तथा बंगला देश से शरीन नाओमी की सहभागिता थी । प्रथम दिवस का कार्यक्रम एसएनडीटी महिला महाविद्यालय चर्चगेट के सभागाार में संपन्न हुआ ।

यह भी पढें   25 वर्षीय प्रेम राजकुमार चौबे लापता, परिवार ने खोजबीन की अपील

आदर्श पुरुष श्रीराम पर प्रख्यात चिंतक श्री वीरेन्द्र याज्ञिक और और श्री अखिलेन्द्र मिश्र का वक्तव्य रहा ।हर रोज समुद्र की गोद में स्थित मुम्बई के प्रतिष्ठित रेडियो क्लब के मुक्ताकाशी परिसर में सांस्कृतिक समागम सम्पन्न हुआ, जिसमें पद्मश्री अनूप जलोटा,हरिहरन,लेस्ली ब्रदर्स, मैथिली ठाकुर, पद्मश्री सोमा घोष,जानकी बैण्ड, इन्दिरा बैण्ड, रामायण पर आधारित कम्बोडियन नृत्य, झारखण्ड के पद्मश्री शाशधर आचार्य द्वारा निर्देशित छाऊ नृत्य, गायक अन्वेषा, मामेखान आदि तथा कथक नर्तक संदीप महावीर ने देश विदेश से आए हुए हिसाभा के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय अतिथियों को भावविभोर किया। हिन्दी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र शासन में अपर पुलिस महानिदेशक श्री कृष्ण कुमार (आई पी एस)के संयोजन में सम्पन्न इस कार्यक्रम ने अनेक मानदंड स्थापित किए। गर्व विषय है जहां हिन्दी साहित्य भारती का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ वहीं  थीम को स्वीकार करते हुए डाक तार विभाग द्वारा “सबमें राम शास्वत श्रीराम“ मुद्रित लिफाफा भी जारी किया गया।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – किशोर सिंह राठौर ने अपनी उम्मीदवारी ली वापस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com