Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना संक्रमित

 

काठमांडू, सावन ३ – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना संक्रमित हो गए हैं । व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इसकी जानकारी दी है । दरअसल लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था । जिसकी रिपोर्ट में जो बाइडन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । अभी उन्हें थकान और खांसी की शिकायत है जो कोरोना के हल्के लक्षण हैं ।

यह भी पढें   राप्रपा ने मांगी अपने तीनों सांसदों से स्पष्टीकरण

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बताया कि अभी राष्ट्रपति जो बाइडन में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं । वह अब डेलावेयर लौट आएंगे जहां पर वो खुद को सेल्फ क्वारंटीन करेंगे । राष्ट्रपति बाइडन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने बताया कि बाइडेन में अभी हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जैसे नाक बहना और खांसी । उन्हें थकान भी महसूस हो रही है । कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बाइडेन को एंटी वायरल दवा पैक्सलोविड दी गई है । उन्होंने अपनी पहली खुराक ले ली है । व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि वो राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित जानकारी देता रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com