Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूटानी शरणार्थी प्रकरण के आरोप में गिरफ्तार बेचन झा पर आज से बहस शुरु

 

काठमांडू, सावन ३१ – भूटानी शरणार्थी प्रकरण में गिरफ्तार बेचन झा के उपर लगे आरोप पर आज से बहस शुरु हो रही है । बहस इस बात पर होगी कि उन्हें जमानत पर छोड़ा जाए या जेल में रखा जाए । उनके विरुद्ध जिला सरकारी वकिल कार्यालय ने मंगलवार को जिला अदालत काठमांडू में मुद्दा दायर किया था ।
प्रहरी द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर काठमांडू जिला अदालत में झा के विरुद्ध धोखाधड़ी और संगठित अपराध के मामले दर्ज किए गए थे ।
अदालत में दायर अभियोग पत्र में समावेश झा ने अपने बयान में इस बात का जिक्र किया है कि नक्कली भूटानी शरणार्थी प्रकरण के बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है ।
अनुसन्धान के क्रम में दूसरे आरोपी रामशरण केसी द्वारा झा के नाम से काटे हुए दो करोड़ रुपय का चेक भी प्रहरी ने बरामद किया था । लेकिन झा ने पूरी तरह से इनकार करते हुए कहा कि इसके बारे में भी मुझे कुछ जानकारी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *