Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने प्रकाशमान सिंह

 

काठमांडू, असोज ४ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अमेरिका के लिए प्रस्थान कर चुके हैं । और उनकी गैरहाजिरी में कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी उपप्रधान तथा शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह संभालेंगे । मंत्रिपरिषद में सिंह दूसरे वरीयता में हैं । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रुप में सिंह को ही नियुक्त किया है । प्रधानमन्त्री ओली संयुक्त राष्ट्रसंघ के ७९ वें महासभा में भाग लेने के लिए शुक्रवार को अमेरिका प्रस्थान कर चुके हैं ।
प्रधानमंत्री ओली की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले दैनिक प्रशासनिक कार्य नेपाल के संविधान अनुसार उपप्रधानंमत्री सिंह को कार्यवाहक नियुक्त करने की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
प्रधानमंत्री ओली का असोज १४ गते स्वदेश वापस लौटने का कार्यक्रम है ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ राहत कोष में 36 घंटे में जुटे 1.91 अरब रुपये, मित्र देशों की सहायता अलग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com