Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रंप की रैली के करीब से एक शॉट गन, एक हैंड गन और नकली पासपोट सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

काठमांडू, असोज २८ – कैलिफोर्निया के कोचेला में शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप की रैली के करीब से एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने बताया है कि उस आदमी के पास से एक शॉट गन, एक हैंड गन और नकली पासपोर्ट बरामद हुए हैं । गिरफ्तार किए गए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान ४९ वर्षीय वेम मिलर के रूप में की गई है । वह काले रंग की एसयूवी गाड़ी चला रहा था, जब सुरक्षा कर्मियों ने उसको सुरक्षा चेक पाइंट के पास रोका था ।
रिवरसाइड काउंटी पुलिस कार्यालय ने बताया कि मिलर को कस्टडी में ले लिया गया है । मिलर पर गोलियों से भरी बंदूक और उच्च क्षमता में गोला बारूद रखने का आरोप लगाया गया है ।
यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था । स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किए गए संदिग्ध को एक ‘मानसिक रूप से असंतुलित’ बताया है । पुलिस कार्यालय के मुताबिक, इस घटनाक्रम से ट्रंप की सुरक्षा या रैली में उनकी मौजूदगी को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *