‘दुःखी आत्मा’ का फस्र्ट लुक पोष्ट सार्वजनिक
काठमांडू, १७ दिसम्बर । दीपेन्द्र लामा द्वारा लिखित और निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दुखी आत्मा’ का फस्र्ट लुक पोस्टर को जारी कर दिया गया । ३ अलग–अलग डिजाइन वाले पोस्टर में से एक में दयाहांग राई सिंगल हैं और दूसरे में वह और आंचल शर्मा प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं । एक अन्य पोस्टर में दयाहांग के साथ आंचल, अनुप बिक्रम शाही, बुद्धि तमांग, दुर्लभ राय, लोकेंद्र उख्तर और अशांत शर्मा को दिखाया गया है । फाल्गुन २ को रिलीज होने वाला फिल्म का पोस्टर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ाता नजर आ रहा है ।
क्लॉक वर्क क्रिएशन के बैनर में फिल्म को हिमाल कडरिया ने निर्माण किया है । आलोक शुक्ला ने फिल्म को छायांकन किया है और संपादन निमेश श्रेष्ठ का है । फिल्म में चर्चित कवि श्रवण मुकारुङ की १० कविताओं का भी समावेश किया गया है । फिल्म का वितरण आरआर फिल्मस् द्वारा किया जा रहा है ।

