Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजतंत्र स्थापना के लिए काठमांडू में विशाल प्रदर्शन


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर, 9मार्च । राजतंत्र स्थापना के लिए लाखों लोगों ने काठमांडू मेंप्रदर्शन किया है । इसमें राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथ में नेपाल के राष्ट्रीय झंडा तथा तख्ती में “राजा लाओ,देश बचाओ”,” नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करो”कानारा लगा रहे थे। नेपाल के सभी जिलों से पहुंचे जनता पारंपरिक पोशाक में गाजे-बाजे के साथ काठमांडू पहुंची थी। एकत्रित भीड़ नारायण हिटी दरवार के आगे प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह के अप्रिय घटनाएं नहीं घटी । प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाकर्मी के बीच सामान्य झड़प हुयी। प्रदर्शनकारियों को हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र भी शामिल हुए। गणतंत्र स्थापना के बाद यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था। जनकपुरधाम सहित अन्य जिलों की जनता का बैचारिक समर्थन राजतंत्र पक्ष मेंदेखने को मिला। गणतंत्र स्थापना के बाद कोई सरकार पांच साल अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। सत्ता के लोभ में नेकपा एमाले तथा नेपाली कांग्रेस जो एक दुसरे के घोर विरोधी थे। गठबंधन सरकार बनायी हैं। ईसाई तथा मुस्लिम द्वारा धर्मांतरण, नेपाल में हजारों मदरसा,चर्च की स्थापना, रोहिंग्या, बंग्लादेशी का घुसपैठ आदि समस्या से भी नेपाली जनता सरकार सेआक्रोशित हैं।इधर नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि कितना भी प्रदर्शन राजावादी कर लें लेकिन गणतंत्र हटने बाला नहीं है। भाड़े के प्रदर्शनकारियों से गणतंत्र हटाना संभव नहीं है। हजारों नेपाली जनता ने बलिदान देकर गणतंत्र की स्थापना की हैं।

यह भी पढें   रवि का मामला वापस लेने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *