Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सड़कछाप लोग राजा लाने की बात करते घूम रहे हैं: प्रधानमंत्री ओली

 
केपीशर्मा ओली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, 12 अप्रैल। नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि बैंक डुबोने वाले, खुद लिए गए ऋण को न चुकाने की बात करने वाले लोग आजकल सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को झापाको दमक में नेकपा एमाले द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर दो-चार ऐसे ‘सड़कछाप’ लोग घूम रहे हैं जो राजा लाने की बात करते हैं और उन्होंने तोड़फोड़, हत्या, हिंसा जैसे घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ पर प्रधानमंत्री बालेन शाह का संसद में जवाब: पूर्व चेतावनी, शवों की पहचान और विदेशी मदद पर दी सफाई

प्रधानमंत्री ओली ने कहा, “जब मैं गृहमंत्री था, तब एक भी गोली नहीं चली थी, और किसी की जान गई थी—मुझे ऐसा कोई स्मरण नहीं है। उस समय भी जब गोली चलाने और लोगों को मारने की बात होती थी, तब भी एमाले के नेतृत्व में शासन शांति से चला था। एमाले ने हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से काम करके दिखाया है।”

प्रधानमंत्री ओली ने दावा किया कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था को उनकी सरकार ने नीचे जाने से रोका है। घाटे की ओर बढ़ती स्थिति को नियंत्रित कर उसे रोकने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

यह भी पढें   आपदा पीड़ितो के लिए राम युवा कमिटी नेआयोजित किया गया रक्तदान शिविर

उन्होंने कहा, “इस वर्ष भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। यह मेरा संकल्प और प्रतिबद्धता है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com