देश में सर्वपक्षीय तथा सर्वदलीय सरकार बनने की सम्भावना नहीं : प्रचण्ड
१९ पुस, किमाथाङ्का (सङ्खुवासभा) ।
नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के संयोजक तथा पूर्वप्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि देश निर्वाचन की तरफ केन्द्रित हाे चुका है ।
प्रेस सेन्टर द्वारा खाँदबारी में आयोजित पत्रकार भेटघाट में संयोजक दाहाल ने कहा कि देश निर्वाचन की तरफ केन्द्रित हाेने के कारण वर्तमान सरकार ही निर्वाचन कराएगी ।
जेनजी युवापीढी निर्वाचन के पक्ष में है इसलिए अब किसी शंका के लिए जगह नहीं है । दहाल ने कहा कि अब देश में सर्वपक्षीय तथा सर्वदलीय सरकार बनने की सम्भावना नहीं है तथा दूसरी सरकार पुनर्गठन नहीं हाेगी ।


