Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद धनुषा जिला सहित पूरे मधेश प्रदेश में मुस्लिम द्वारा बिरोध प्रदर्शन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
धनुषा जिला के कमला नगरपालिका के सखुबा मरान गाँव स्थित एक मस्जिद में कुछ हिन्दू युवकों द्वारा तोडफोड के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा धनुषा जिला सहित पूरे नेपाल में मुस्लिम समुदाय द्वारा बिरोध प्रदर्शन किया गया। कई जगह सडक को अवरोध किया गया तथा गृह मंत्री तथा प्रधानमंत्री के पुतला फूंके गये। बिरोध के कारण घंटों तक महेन्द्र राजमार्ग यातायात बाधित रहा।
प्राप्त सूचना के अनुसार कुछ दिनों पहले हैदर अंसारी तथा जमानत अंसारी ने एक टिक टाक बनाकर हिन्दू देवी देवता का अपमान किया था जिसका स्थानीय हिंदू युवाओं ने बिरोध प्रदर्शन किया था। खजुरी में इस बिषय को लेकर दोनो पक्षो के बीच बैठक हुयी थी।पुलिस ने दोनो मुस्लिम युवकको गिरफ्तार कर खजुरी पुलिस चौकी के हाजत में बंद कर दिया था। लेकिन कुछ ही घंटे में दोनो रिहा हो गए। लेकिन वे इस करतूत से बाज नही आए। अपने मुस्लिम टोल में गुजरने वाले हिन्दू युवाओं को गाली देने लगा। यह सिलसिला जारी रहा।इसके बाद हिन्दू युवाओं ने प्रतिकार किया तो वे भागकर मस्जिद में छुप गया। जहाँ हिन्दू युवाओं द्वारा तोड़ फोड़ किया गया। लेकिन कुछ देर के बाद मस्जिद में आगजनी की घटना घटी। मुस्लिम समुदाय का दावा है कि हिन्दू युवाओं ने कुरान में आग लगा दी। यह फिलहाल अनुसंधान का बिषय है।मस्जिद तोडफ़ोड़ तथा जले कुरान ग्रंथ की तस्वीर मुस्लिम युवाओं ने फेस बुक, बाट्सएप, इस्टाग्राम, ट्विटर पर इसको रख दिया जो पूरे नेपाल में आग की तरह फैल गयी। इसके बाद मुस्लिम द्वारा पूरे देश में बिरोध प्रदर्शन शुरू किया।
इस घटना के बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर धनुषा जिला सहित पूरे मधेश प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं प्राप्त हुयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *