Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रदीफ़ “किया मैंने” काफिया “अर” : वाणी नित्या

 

रदीफ़ “किया मैंने”
काफिया “अर”

ख्वाब कुछ अधूरा सा मुश्तहर किया मैंने
जिंदगी बसर तन्हा इस क़दर किया मैंने

यूँ बहुत रहे अपने लोग साथ कहने को
वक्त देखकर किस्मत से सबर किया मैंने

चाँद भी सितारों में मुस्कुरा रहा कब से
रात को ज़मीं पर क्यों दरबदर किया मैंने

सेज फूल की मिलती है यहॉं नहीं सबको
आसमान को फिर अपना शहर किया मैंने

कौन है जहाँ में हमराज़ कब तलक़ “नित्या “
सोच कर कदम को रखना ठहर किया मैंने

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15 पदाधिकारियों के परिणाम घोषित, गगन थापा सभापति निर्वाचित
वाणी नित्या

वाणी नित्या

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com