Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शीर्ष नेताओं ने मतदान करने का कार्यक्रम किया सार्वजनिक

 

काठमांडू, फागुन २० – कल यानी फागुन २१ गते देशभर में प्रतिनिधिसभा चुनाव होने जा रहा है । चुनाव की सभी तैयारियां हो चुकी है और इसके साथ ही विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने अपने–अपने मतदान केन्द्र से मतदान करने के कार्यक्रम को सार्वजनिक किया है ।
उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ ने जानकारी दी है कि वे कल सुबह ७ बजे काठमांडू के बौद्ध स्थित महाँकाल के जनकल्याण माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र में मतदान करेंगे । कुलमान काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नंबर ३ के उम्मीदवार हैं ।
इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेकपा के वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल कल होने जा रहे चुनाव में मतदान करने के लिए अपने गृह जिला इलाम के लिए रवाना हो चुके हैं । उनके साथ उनके पुत्र निर्भिक खनाल भी मतदान के लिए इलाम गए हैं ।
पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी भी कल सुबह ७ बजे मतदान करेंगी । वो बुढानीलकंठ नगरपालिका–२ स्थित साविक गाविस भवन (चपली घुम्ती) में मतदान केन्द्र में अपना मतदान करेंगी । इसी तरह प्रधानमंत्री सुशीला कार्की भी धापासी स्थित टोखा नगरपालिका से मतदान करेंगी ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने काठमांडू के महाकाल स्थित मतदान केन्द्र में अपना मतदान करेंगे । चुनाव आयोग के अनुसार प्रतिनिधिसभा चुनाव के लिए देशभर के मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है ।
कल सुबह ७ बजे से मतदान शुरु होगा जो शाम के ५ बजे तक चलेगा । आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्ण और मर्यादित बनाने के लिए राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों तथा मतदाताओं से आग्रह किया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *