नेकपा एमाले केन्द्रीय सचिवालय की बैठक आज
काठमांडू, फागुन ३० – नेकपा एमाले केन्द्रीय सचिवालय की बैठक आज होगी । पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के ही निवास गुण्डु में होगी । बैठक आज दोपहर १ बजे होगी । यह जानकारी ओली के ही निजी सचिवालय ने दी है ।
बताया गया है कि आज की बैठक में एमाले प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचन अन्तर्गत समानुपातिक प्रणाली से निर्वाचित सांसदों के नामों को अंतिम रुप देने के मुद्दें पर चर्चा करेगी । एमाले ने समानुपातिक प्रणाली की ओर से निर्वाचित सांसदों के नाम रविवार को निर्वाचन आयोग में भेजे जाएंगे ।


