Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की स्थिति : खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे

 

मनोज बनैता,लाहान, ११आश्विन ।

DSC02072डेढ महीने से चल रहे मधेश आन्दोलन ने लगता है खसवादी अहंकारी शासकों को हिला के रख दिया है । मुख्य दल के नेतागण न जाने क्यूं अनाप सनाप बकने लग गए हैं । संयुक्त मधेशी मोर्चा ने ये दावा किया है कि खसवादियों की ये बौखलाहट है और कुछ भी नहीं । नेपाल का संविधान २०७२ को भारत ने सर्मथन नहीं किया पर बधाई तो दी है । सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि हरेक देश का ये व्यक्तिगत मामला है कि नेपाल का संविधान को सर्मथन करे या नहीं । सिर्फ सर्मथन न करने पर उस देश का राष्ट्रिय झण्डा जलाना कहाँ का न्याय है ? चीनी झण्डा जलाने पर खसवादी मिडिया ने अनेकों टिप्पणी की मगर आज भारत का झण्डा जलने पर खामोश क्यों ?

यह भी पढें   आधुनिक नेपाल में आज़ादी का मतलब : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

DSC02025संविधान के विरोध के क्रम में लाहान में आज प्रचण्ड, के.पी ओली और सुशिल कोईराला को जूता और चप्पल का माला लगाकर पुतला जलाया गया । कार्यक्रम में वैध समुह के लाहान नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा है कि सम्प्रादायिकता को भड़का रही है सरकार, मधेशी आन्दोलन में हो रहे सरकारी घुसपैठ को अगर रोका न गया तो देश की अवस्था भयावह हो सकती है । उन्होंने सरकार को एक नसीहत दी है कि मधेशी को न भड़काएँ । अगर मधेशी शेर भड़क गया तो खसवादियों को लेने के देने पड़ सकते हंै ।

यह भी पढें   सार्वजनिक पद पर रहे प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों की संपत्ति विवरण जांच के लिए आयोग गठन

उसी तरह फोरम नेपाल के चलितर महतो ने भी सरकार के इस रवैया की भत्र्सना की है । उन्हाेंने कहा कि नाकाबन्दी मधेशी आन्दोलनकारियों ने किया है भारत ने नहीं । भारत प्रति नेपाल का इस रुख ने सावित कर दिया है कि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती है । उन्होंने कहा कि नेपाल की ऐसी विरोधाभासी सोच लज्जास्पद है । मिशन मधेश के संयोजक दिनेश्वर गुप्ता ने कहा है कि खसवादियों की दीवार मधेश आन्दोलन ने हिला दी है अब बस एक जोर का धक्का लगाना बाँकी है । कार्यक्रम में माओवादी वैध का उमेश साह,तमरा अभियान का केन्द्रिय सदस्य राम शंकर साह लगायत ने मधेश मुक्ति के बारे में भाषण दिया ।DSC02115

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *