Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेस विद्यार्थी फ्रन्ट का महाधिवेशन आज से शुरु, अध्यक्ष पद के लिए मनिष मिश्र की दावेदारी

 

संवाददाता, बैशाख २९
तराई–मधेस विद्यार्थी फ्रन्ट का पहला महाधिवेशन आज से शुरु हुवा है । बारा के कलैया में जारी फ्रन्ट के अध्यक्ष पद के लिये कडा प्रतिस्पर्धा होने की संभावना दिख रही है ।

manish mishra
फ्रन्ट के अध्यक्ष पद के लिये महासचिव मनिष मिश्र नेपहले से ही दावेदारी कर रखा है | इसके साथ ही शम्भु झा, रोशन चौधरी लगायत पाँच लोगो की उम्मेदवारी होने की संभावना है । अन्य उम्मेदवारों मे अनमोल सींह, अजय मिश्र भी अध्यक्ष पद के लिये उम्मेदवारी देने के मनःस्थिति मे हैं ।
आज महाधिवेशन के पहला दिन कार्य समिति का आन्तरिक बैठक जारी है । कल ३० गते सुवह ११ बजे नगर परिक्रमा के साथ उद्घाटन शत्र एवम् बन्द शत्र का कार्यक्रम होने की बात फ्रन्ट के महासचिव मनिष मिश्र ने बताई । मिश्र ने बताया– महाधिवेशन के उद्घाटन अध्यक्ष महन्थ ठाकुर करेगें ।
महाधिवेशन बैशाख २९, ३० व ३१ गते तक जारी रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed