Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘ग्लोबल मीट-2012’ का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टाराई करेंगे

 

पटना।। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से शुरू हो रहे ‘ग्लोबल मीट-2012’ में 24 देशों के प्रतिनिधि और देश के 18 स्थानों के प्रतिनिधि राज्य के विकास के लिए अपना मशविरा देंगे।
तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टाराई करेंगे। इस सम्मेलन में न केवल आर्थिक और राजनीतिक विशेषज्ञ शामिल होंगे बल्कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपना मशविरा देगा। नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी इस सम्मेलन में भाग लेगा।

यह भी पढें   रास्वपा ने दिया निर्देश...आत्महत्या तथा आत्मदाह जैसी घटनाओं के समाचार साझा नहीं करें

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में भी पटना में ग्लोबल मीट का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने किया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कहते हैं कि यह सम्मेलन बिहार के 10 करोड़ लोगों का आयोजन है। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस आयोजन के जरिए राज्य विकास के दूसरे पड़ाव पर पहुंचना चाहता है।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री अनुपस्थित, थापा निकले बाहर

मोदी के अनुसार यह कोई निवेशक मीट नहीं बल्कि राज्य को प्रगति के मार्ग पर ले जाने पर मंथन है। इस सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन सत्र को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सम्बोधित करेंगे जबकि विभिन्न सत्रों में फिल्म, टीवी, पत्रकारिता से जुड़े लोग भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com