Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मधेशी मोर्चा के नेताओं की होगी भेंट

 

काठमांडू, कार्तिक १८। भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा मधेशी मोर्चा के नेताओं के बीच आज शाम आठ बजे होटेल हायात में भेंटघाट का कार्यक्रम है ।

Madhesi-morcha-ka-4-neta

मधेशी फोरम (गणतान्त्रिक) के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने बताया राष्ट्रपति मुखर्जी मोर्चा के नेताओं के साथ आज सामूहिक भेंट करेगें ।इस भेंटघाट में संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, तराइ मधेश लोकातान्त्रि पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, सदभावना पार्टी के अध्इष राजेन्द्र महतो, राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शरतसिंह भण्डारी, तराइ मधेश सदभावना पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्रप्रसाद यादव, नेपाल सदभावना पार्टी के अध्यक्ष अनिलकुमार झा तथा मधेशी जनअधिकार फोरम गणतान्त्रिक के तरफ से राजकिशोर यादव स्वयभ उपस्थित होगें ।

उन्होंने बताया राष्ट्रपति कार्यालय से इस भेंट के लिए आमन्त्रण किया गया है, इस भेंट में कुछ विशेष न होकर सामान्य भेंटघाट होगी । यद्यपि इस विषय में विमर्श के लिए मोर्चा के शीर्ष नेताओं की बैठक होने की बात यादव ने बताई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed