Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली की प्रचण्ड को हिन्दी में धमकी, तेरा ये हिम्मत

 

बैसाख १३ गते

Prachanda-oli
काठमाडौं । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को चेतावनी दी है कि हमें बहकाने की कोशिश ना करें ।
स्थानीय तह की संख्या बढाने की तैयारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अपवाह के पीछे ना लगें । किन्तु अगर ऐसा हुआ तो बेइमानी नहीं करने की चेतावनी दी है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री के साथ पूछने पर उन्होंने कहा है कि यह कैसे हो सकता है चुनाव के पहले भला संख्या कैसे बढाया या घटाया जा सकता है ? यह सिर्फ हल्ला है ।,’ मनमोहन स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा बुधबार
आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एलडीओ को लिखित निर्देशन दिया गया है इतनी बडी बेइमानी हो रही है ।

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

ओली ने आगे कहा कि भूखे निर्वाचन में भाग लेने, कच्चा चना खाकर भी आन्दोलन को बढाने वाले पुष्पलाल मनमोहन अधिकारी, मदनभंडारी की पार्टी इतनी मजबूत है और फिर उन्होंने प्रधानमंत्री प्रचण्ड को हिन्दी में चेतावनी देते हुए कहा कि तेरा ये हिम्मत ?

सरकार के प्रति ओली लगातार आक्रामक रुप में प्रस्तुत हो रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव बिगाडा जा रहा है, देश को बिखण्डित किया जा रहा है और हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने का काम हो रहा है ।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान संशोधन देश हित में नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com