Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावधान ! अगर आपका बच्चा स्मार्टफोन से खेलता है

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ मई ।
अगर आपका बच्चा स्मार्टफोन से खेलने का आदी है तो सतर्क हो जाइए । बच्चे की ये आदत उसकी नींद की दुश्मन है ।
वैज्ञानिकों के एक शोध में ये पता चला है कि जो बच्चे स्मार्टफोन या टैबलेट के साथ ज्यादा वक्त गुजारते हैं, उन्हें दूसरे बच्चों के मुकबले कम नींद आती है ।

अध्ययन में कहा गया है कि टचस्क्रीन के साथ बिताया गया हर घंटा बच्चे की नींद को १५ मिनट कम कर देता है । ये अलग बात है कि टचस्क्रीन के साथ खेलने वाले ये बच्चे मोटर स्किल्स के मामले में दूसरों बच्चों को मात देने का माद्दा रखते हैं ।

यह भी पढें   आर्थिक ताकत से डराने वाला अमेरिका अब खुद भारी संकट में,अमेरिका पर करीब 31.27 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज

विशेषज्ञों का कहना है कि शोध ‘गुजरे गए समय’ पर किया गया है, लेकिन माता–पिता को इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए ।
वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन पर दिन घरों में टचस्क्रीन्स की तादाद बढ़ रही है, लेकिन बचपन पर पड़ने वाले असर को लेकर समझ की कमी है ।

लंदन यूनिवर्सिटी के इस शोध में तीन साल से कम उम्र के बच्चों के ७१५ माता–पिताओं से सवाल पूछे गए थे । पूछा गया था कि उनका बच्चा कितनी देर स्मार्टफन या टैबलेट से खेलता है और कब–कब कितनी देर सोता है ।

यह भी पढें   मैं सभी को एक साथ लेकर चलना चाहता हूँ – गगन थापा

ब्रिटेन में हुए इस शोध में पता चला है ७५ फीसदी बच्चे रोजना टचस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और इनमें से ५१ फÞीसद तो सिर्फ ६ से लेकर ११ महीने के हैं । शोध में पाया गया कि जो बच्चे टचस्क्रीन के साथ खेलते पाए गए वे रात में कम सोए और दिन मे ज्यादा । शोध में ये बात सामने आई कि अगर बच्चों ने एक घंटे तक टचस्क्रीन का इस्तेमाल किया है तो उनकी नींद १५ मिनट तक कम हो गई ।

यह भी पढें   सरकार की नीति तथा कार्यक्रम में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव – प्रमेशकुमार हमाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *