मधेश बिरोधी बात करने पर पत्रकार अनूप तिवारी का मुंह काला किया गया
बीरगंज, संवाददाता,
पर्सा जिला के बीरगंज में पत्रकार, प्रेस चौतारी के जिला अध्यक्ष और पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष अनूप तिवारी का स्थानीयवासी द्वारा कालिख पोताकर बेइज्जत किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पत्रकार अनूप तिवारी शराब के नशे में धुत होकर मधेश बिरोधी बाते कर रहे थे, मधेशी नेता और जनता को अपमानित करने के साथ-साथ एमाले पार्टी का बखान कर रहे थे, जिससे स्थानीय गुस्से में आकर पिटाई के साथ-साथ कालिख से नहला दिए।
उक्त घटना की जांच प्रशासन द्वारा की जारी है, ये घटना मधेश में व्याप्त आक्रोश को ब्यक्त करती है। पूरी जानकारी आना बांकी है | ‘हिमालिनी’ इस घटना पर दुःख ब्यक्त करती है।



