Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाहिद पटेल की माँ ने राजपा अध्यक्ष महंत ठाकुर  के खिलाफ उजुरी दिया

 

बीरगंज 31 आषाढ़ :- शाहिद शत्रुधन पटेल की माँ ने राजपा अध्यक्ष महंत ठाकुर और निवर्तमान मुखिया मदन चौरसिया के बिरुद्ध सीडीओ समक्ष उजुरी दिया है। उक्त उजुरी में कहा गया है कि शालिक निर्माण में मदन चौरसिया ने भारत से किसी और का शालिक लाकर शहीद शत्रुधन पटेल के नाम पर स्थापित कराना चाहते है और राजपा अध्यक्ष बिना मेरे सहमति के शालिक अनावरण का कार्यकम करने जा रहे है, जिसे तुरन्त रोका जाए।

उक्त उजुरी में कहा गया है कि “संविधान जारी होने के दिन, मधेश आंदोलन के क्रम में, बिरगंज प्रहरी के गोली प्रहार से मेरा बेटा शहीद हुआ। मधेशी जनता के अधिकार के लिए मेरा बेटा कुर्बानी दिया, उस कुर्बानी का मुझे कोई दुःख नहीं, लेकिन आज मेरे बेटे शहीद शत्रुध्न पटेल के नाम पर, कुछ ब्यक्ति राजनितिक स्वार्थ सिद्ध करने के प्रयास ने मुझे मर्माहत कर दिया”।

यह भी पढें   जीवन का असली मंत्र: खुद पर विश्वास, कर्म पर भरोसा और हर हाल में आगे बढ़ने का साहस

“मेरे गाँव पकहा मैनपुर में मेरे बेटे शत्रुध्न पटेल का शालिक निर्माण के क्रम में मेरे ही गांव के मदन चौरसिया ने भारत से शालिक लेकर आएं जिसका अनुहार मेरे बेटे शहीद शत्रुध्न पटेल से नही मिल रहा है या शालिक का अनुहार देखने पर किसी और का लाया हुआ शालिक लगता है”।

“मेरे शहीद बेटे से अनुहार तक नही मिलने वाले शालिक का अनावरण राजपा के नेता महंथ ठाकुर से कराने का कार्यक्रम रखा गया है, मेरे बेटा किसी एक दल बिशेष का नहीं, सभी मधेशी का है, इस कारण आज का अनावरण कार्यक्रम रोक कर, मेरे बेटे शहीद शत्रुध्न पटेल के अनुहार से हु-ब-हु मिलते-जुलते दूसरे शालिक का निर्माण करा कर, जिस प्रकार सहादत के समय अंत्येष्टि में सभी मधेशी दल के नेता आए थे, उसी प्रकार शालिक अनावरण में भी आना चाहिए”।

यह भी पढें   बी. के. हीरो एजेंसी में ग्लैमर एक्स ABS बाइक की भव्य लॉन्चिंग, काजल राघवानी के डांस पर झूमे दर्शक

“आज का अनावरण कार्यक्रम बिना मेरे राय-सलाह, सुझाव के होने के कारण, उक्त कार्यक्रम को रोकवा देने के लिए प्रमुख जिलाधिकारी से अनुरोध है”।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com